गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 3 मई। स्थानीय गोबरा बस्ती में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना रेडक्रास के तत्वाधान में जल संरक्षण व हमर चिरई, हमर चिन्हारी थीम पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस भीषण गर्मी में जल संरक्षण एवं पक्षियों का संरक्षण कैसे किया जाय,जागरूकता अभियान में गोबरा बस्ती के पार्षद रवि साहू, अमीता तिवारी व्याख्याता कन्या हाई स्कूल ,कार्यक्रम संयोजक डॉ.आर.के.रजक,डॉ श्यामा साडिल सहित 42 स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही। अमिता तिवारी ने कहा कि पेड़ पौधों की लगातार कटाई से पक्षियों व वन प्राणियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी पर्यावरण की रक्षा करें। पशु-पक्षी व वन्य प्राणी है तो मानव जीवन है। तथा जल संरक्षण के बारे में जानकारी दिये हमें आगे आकर इनकी रक्षा करनी होगी। जल का उपयोग व बचाओ, जल है तो जीवन है । इस नेक कार्य के लिए बस्ती के सविता साहू,लक्ष्मी साहू,गोपी साहू,रेवा साहू,कौशल्या साहू,रामेश्वरी साहू ने इस जागरूकता के लिए स्वयंसेवको् एवं कार्यक्रम संयोजक की भूरि-भूरि प्रशंसा की , जिन्होंने पेड़ों में मिट्टी के बर्तन व मिट्टी के सकोरा बर्तन बांधकर जा रहे हैं ताकि पक्षियों को जल व दाने मिल सके। उनकी सुरक्षा करना अब हम सबकी जवाबदारी है।
इस तरह के पहल सभी नागरिकों में होनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ.आर.के. रजक ने बताया की पेड़ पौधों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका है। मानव के हस्तक्षेप में इनकी संख्या कम हो रही है. वहीं कुछ प्रजाति की पक्षियां विलुप्त हो रही हैं, गर्मी का मौसम पक्षियों के लिए बहुत कष्टप्रद होता है. इनको बचाने के लिए हम सभी को थोड़ा-थोड़ा, प्रयास करना होगा। कम से कम एक सकोरा पानी भरकर व अनाज के दाने छायादार स्थान में रखते हैं, तो बहुत से पक्षियों की जान बच सकती है हमर चिरई हमर चिन्हारी है इसे बचाना बहुत जरूरी है स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर विद्यालय से मंदिर, तालाब किनारे ,चबूतरे, पेड़ों तथा घरों में सकोरा बांध, जल व दाने डालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया बस्ती वासियों को घर-घर जाकर जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया. सभी सामूहिक रूप से शपथ ली कि अपने गांव, घर आंगन, शहरों में जल के सही उपयोग व पक्षियों को बचाने के लिए स्थानीय पक्षी संरक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे साथ ही मोबइल टावर की अधिकता, खेतो में आग न लगाने तथा कीटनाशक, रासायनिकों का छिडक़ाव न करने की अपील की इस कार्यक्रम का संचालन साक्षी ठाकुर साहू तथा धन्यवाद कौशल ने किया।


