गरियाबंद
मानसी का 94.8 फीसदी अंक
02-May-2026 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मैनपुर, 2 मई। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय में द हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा मानसी कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
स्कूल के संचालक हफीज अंसारी, प्राचार्य गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि कक्षा छठवीं की छात्र मानसी कुशवाहा ने 94.8 अर्जित कर कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा मानसी कुशवाहा भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाहा की बेटी हैं। मानसी की सफलता पर पूरे स्कूल प्रबंधन को गर्व है। क्लास छठवीं की क्लास टीचर रितु सिन्हा, चमेली कश्यप, सीमा, गायत्री जगत एवं सभी शिक्षक-शिक्षकओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मानसी ने कहा सफलता के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाकर नियमित अध्ययन करना आवश्यक है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


