गरियाबंद
राजिम, 2 मई। 1 मई विश्व मजदूर दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सुशासन तिहार के अवसर पर देश के मजदूरों, गरीबों एवं किसानों के सम्मान में एक सराहनीय सामाजिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजिम नगर के किसान पुत्रों द्वारा सामाजिक नेता लाला साहू के निवास पर पारंपरिक बोरे-बासी भोज का आयोजन किया गया।इस आयोजन की विशेषता यह रही कि सर्व समाज के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर बोरे-बासी खाने का आनंद लेते नजर आए। आमतौर पर बोरे-बासी लोग अपने घरों में ग्रहण करते हैं, किंतु इस दिन इसे सामाजिक समरसता, भाईचारे और श्रम सम्मान के प्रतीक के रूप में सामूहिक रूप से मनाया गया।बोरे-बासी के साथ आम का पताल चटनी, अचार,चेंच भाजी, तथा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यंजन सालगा बड़ा की सब्जी परोसी गई। पारंपरिक स्वाद और आत्मीय वातावरण में सभी ने मिल-जुलकर भोजन किया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सादगी व अपनत्व को जीवंत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र राजू सोनकर, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव राजू साहू,कोषाध्यक्ष तरुण साहू,संगठन मंत्री विष्णु साहू,पार्षद आकाश सिंह राजपूत, बलराम यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवराज देवांगन,युवा नेता भूपेंद्र यादव कुणाल गोस्वामी इंद्रजीत कंडरा,समाजसेवी भोला साहू,किस लाल साहू एवं नवापारा नगर के डिगेश्वर साहू,कोमल साहू,आलोक कुमार साहू सहित अनेक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।


