गरियाबंद
नवापारा राजिम, 2 मई। पृथ्वीम फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बारहवीं बोर्ड की प्रवीण्य सूची में दसवां स्थान हासिल कर राजिम क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली छात्रा प्रेमीन सोनकर का सम्मान किया। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पृथ्वीम फाउंडेशन की सदस्यों ने मेधावी छात्रा प्रेमीन साहू के निवास पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराया। फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा के कहा राजिम कि बेटी ने प्रवीण्य सूची में स्थान हासिल कर राजिम अंचल का मान बढ़ाया है। जो प्रदेश की अन्य दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणाश्रोत है। शिक्षा ही माध्यम जो मंजिल का मार्ग सुनिश्चित करता है। बेटियां अपने मेहनत के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। समिति संसाधनों एवं सुविधाओं के बावजूद बेटियां अपने मेहनत के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस अवसर पर फाउंडेशन की सदस्य सविता गोस्वामी, पूजा सायरानी, हर्षा कंसारी मौजूद रही।


