गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 2 मई। 30 अप्रैल गुरुवार को शास.प्राथ.एवं पूर्व माध्य.शाला डोंगीतराई (संकुल हसदा, वि. खंड अभनपुर,के शाला प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक कमल कृष्ण शर्मा पूर्व माध्य,युक्तियुक्तकरण से स्थानांतरित सहायक शिक्षिकागण कौशिल्या साहनी (प्राथ. शाला), लिलेश्वरी तिवारी (प्राथ.शाला) एवं कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों का अभिनन्दन व विदाई समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में कुमारु राम साहू सरपंच, प्रेमलाल साहू एस एम सी अध्यक्ष, एन.डी.मानिकपुरी शिक्षाविद एवं अन्य सदस्यगण,जी.एन.यादव, आर.एस.साहू, एम.एल.मानिकपन, बी.डी.मानिकपुरी,हेमंतदास मानिकपुरी, साथ ही एल.के.हिरवानी, सहायक शिक्षिका गण सनत साहू, पुष्पा साहू इसी प्रकार, पूर्व माध्य.शाला से टी.आर.साहू ,वाय.के.साहू, हेमलता ध्रुवे एवं युगल किशोर साहू, रोशन वर्मा, गोमती साहू, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।


