गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 23 अप्रैल। मंगलवार को बेलभाठा तहसील काम्प्लेक्स भवन में साहू समाज तहसील अभनपुर द्वारा आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती और मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक,साहू समाज के गौरव चंद्रशेखर साहू पूर्व सांसद पूर्व मंत्री की गरिमा मय उपस्थित रही।
उन्होंने तहसील अभनपुर के सभी प्रकोष्ठों, किसान प्रकोष्ठ ,न्याय प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 400 विभिन्न गांव से आए हुए ग्रामीण पदाधिकारी एवं शहर अभनपुर,नवापारा के पदाधिकारी गणों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। वहीं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसकी सामाजिक महत्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने विचार रखें इस कार्यक्रम का आयोजन तहसील के अध्यक्ष तुलेश साहू के मार्गदर्शन में उनके द्वारा निर्वाचित सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू,महिला उपाध्यक्ष पुष्पा मणिषसाहू,संगठन मंत्री लोकेश साहू एवं महिला संगठन कुन्ती साहू के द्वारा इस कार्यक्रम में भव्य संचालन किया गया।
नवापारा के 21 वार्डो से लगभग 23 पदाधिकारी का इस तहसील स्त्तरीय पदों पर चयन हुआ है। जिसमें मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार साहू जो नवापारा परिक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं को तहसील अभनपुर में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, उन्होंने अपने पद एवं गोपीयता की शपथ मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू के मुखारविंद से ली। इसी प्रकार न्याय प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है जिसके सहसंयोजक के रूप में नवापारा नगर के कर्मचारी नेता रहे पेंशनर समाज के अध्यक्ष रविशंकर साहू को सहसंयोजक न्याय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देकर उन्हें पद एवं गोप नीयता की शपथ दिलाई गई। नवापारा नगर के ही डिगेश्वर साहू जो व्यापारी प्रकोष्ठ नवापारा के अध्यक्ष हैं कोमल साहू जो व्यापार प्रकोष्ट के सचिव हैं साथ ही साथ युवा में दाऊलाल साहू, मेघनाथ साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष अभनपुर,रमेश कुमार साहू अध्यक्ष परीक्षेत्र नवापारा , कोषाध्यक्ष लखन साहू,ठाकुर राम साहू,भूमिका साहू, नंदनी साहू सहित लगभग 21 पदाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सभी पदाधिकारी और कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट जनों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रखी गई। इस गरिमा में कार्यक्रम का संचालन लोकेश साहू के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन व अध्यक्ष उद्बोधन तुलेश कुमार साहू अध्यक्ष तहसील अभनपुर के द्वारा किया गया।


