गरियाबंद
महिला आरक्षण बिल बहाना है -पूर्व नपं अध्यक्ष
23-Apr-2026 9:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छुरा, 23 अप्रैल। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अब्दुल समद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को अवसर दिए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश में महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और अन्य पदों पर महिलाओं ने कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक वर्ष 2023 में पारित हो चुका है और इसे लागू किए जाने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, इस संबंध में विपक्ष के नेता द्वारा भी मांग उठाई गई है।
अब्दुल समद खान ने आरोप लगाया कि बीजेपी का महिला आरक्षण बिल बहाना है, परिसीमन निशाना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता आवश्यक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


