गरियाबंद
ताराचंद साहू बने किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
22-Apr-2026 9:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा राजिम, 22 अप्रैल। तहसील साहू संघ अभनपुर के कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्ति किया गया। जिसमें ग्राम सोनेसिली के उपसरपंच ताराचंद साहू को तहसील साहू संघ अभनपुर किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिससे सामाजिक जनों में काफी उत्साह है। उक्त नियुक्ति से समाज को एक नये दिशा प्रदान करेगा एवं अनुभव का लाभ समाज को मिलेगा। श्री साहू के नियुक्ति पर सरपंच शशि प्रकाश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू,गिरधारी साहू, कमलेश साहू,मोहन साहू, अजय साहू, मुकेश साहू,अरुण साहू सहित शुभचिंतकों के द्वारा बधाई प्रेषित किया हैं, ताराचंद साहू ने तहसील साहू संघ अध्यक्ष तुलेश साहू एवं समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


