गरियाबंद

सुरेंद्र बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
22-Apr-2026 8:59 PM
सुरेंद्र बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

भाटापारा, 22 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सुरेंद्र डागोर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

वरिष्ठ नेताओं ने सुरेंद्र डागोर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा। सुरेंद्र डागोर ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

 नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, अश्वनी शर्मा, आनंद यादव, राकेश तिवारी सहित सुनील यदु, अविनाश शर्मा एवं अन्य शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं उनके सहयोगी अभिषेक नायक, सुमीत यदु, लाला जायसवाल, हितेन्द्र साहू, अजय देवांगन, गुलश वर्मा, सागर पाण्डेय, अबिनाश मानिकपुरी, गोपी ध्रुव, राजू पटेल, अजीत निषाद, गोपाल नागवानी एवं अन्य सभी मित्रों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट