गरियाबंद

नपाध्यक्ष ने ली कारोबारियों की बैठक
09-Apr-2026 8:36 PM
नपाध्यक्ष ने ली कारोबारियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 9 अप्रैल। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष महेश यादव ने बुधवार को नगर विकास व बरसात से पूर्व नालियों के साफ सफाई के संबंध में नगर पालिका के सभा हाल में नगर के व्यापारियों का बैठक लिया।जिसमें मुख्य रूप में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष गायक वाड़, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर , पार्षद गण और व्यापारी उपस्थित हुए।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि नगर के विकास और नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। पालिका यह चाहता है कि बरसात से पूर्व नालियों का साफ सफाई हो, जिसके लिए व्यापारियों का सहयोग और समर्थन मांग नगर के विकास और नगर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सभी व्यापारियों ने सहयोग करने के लिए भरोसा दिलाया। और सभी ने अपने दुकान के सामने नाली के दक्कन को निकालने के लिए आस्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि नगर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।जिसमें से मुख्य रूप से पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक का सौंदरीकरण, पंडित श्यामाचरण चौक का सौंदरीकरण सहित अनेक सौगात नगर के लोगों को मिलने जा रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका के सभापति भारत यादव,पार्षद बलराम यादव, सुरेश पटेल, तुषार कदम, पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, कुलेश्वर साहू, उत्तम निषाद, यशवंत निराला, वहीं व्यापारियों में अरविंद गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव,अजय साहू, पवन गुप्ता,नीलम जैन,अतुल गुप्ता , सहित नगर के सैकड़ो व्यापारी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट