गरियाबंद

छह मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए साढ़े 26 लाख मंजूर
08-Apr-2026 4:56 PM
छह मंदिरों के जीर्णोद्धार के  लिए साढ़े 26 लाख मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 8 अप्रैल। राजिम विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, चरौदा, तरीघाट और बिनौरी में स्थित प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उसमें ग्राम तर्रा में मौली माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.74 लाख रुपए, ग्राम अरंड में शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.97 लाख रुपए, ग्राम बोरसी में राधा कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 2.82 लाख रुपए, ग्राम तरीघाट में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.52 लाख रुपए, ग्राम चरौदा में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 4.558 लाख रुपए तथा ग्राम बिनौरी में शीतला माता मंदिर जीर्णेाद्धार कार्य हेतु 4.90 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है।

उन्होंने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र भक्ति और शक्ति की भूमि है।

 यहां के ग्रामीण अंचलों में स्थित शीतला माता, मौली माता और राधा कृष्ण मंदिर जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। इन मंदिरों के जीर्णोद्धार से भवनों की स्थिति सुधरेगी तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, तरीघाट, चरौदा और बिनौरी के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट