गरियाबंद

भाजपा का स्थापना दिवस मना
07-Apr-2026 6:47 PM
भाजपा का स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 7 अप्रैल। गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील के सहकारी समिति नाउमुड़ा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और आज का स्थान कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है।

जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी देश और समाज के लिए कार्य करती है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों और निर्णयों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि जनसंघ से शुरू हुई विचारधारा आगे बढ़ते हुए 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापित हुई। उन्होंने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष यमराज ओंटी सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट