गरियाबंद

नपाध्यक्ष ने वाटर कूलर का किया शुभारंभ
07-Apr-2026 4:30 PM
नपाध्यक्ष ने वाटर कूलर का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के नल घर फि़ल्टर हाऊस में कर्मचारियों एवं आमजनो को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू द्वारा वाटर कूलर के समक्ष फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सोनी, सभापति सचिन सचदेव,पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू,नगर पालिका मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा,नल घर प्रभारी रोशन साहू सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट