गरियाबंद

स्कूल शिक्षा मंत्री के हाथों पदमजा सम्मानित
06-Apr-2026 4:23 PM
स्कूल शिक्षा मंत्री के हाथों पदमजा सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 6 अप्रैल। गरियाबंद जिला अंतर्गत गरियाबंद विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कामेपार की सहायक शिक्षक पदमजा गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक के उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

दुर्ग जिला में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एफएलएन सह नवाजतन रिसोर्स शिक्षक सम्मान के लिए राज्य से वेब लिंक के माध्यम से सभी शिक्षकों को अपनी-अपनी शालाओं में की जा रही शैक्षिक गतिविधियां, नवाचार, नवाजतन एवं अन्य चुनौतियां जो सभी शालाओं में की जाती हैं, को वेब लिंक के माध्यम से भरा गया।

जिसमें राज्य के 72000 शिक्षकों में से जिला डाइट के डीआईईटी टीम एवं एससीईआरटी के राज्य टीम के द्वारा विभिन्न प्रश्न के माध्यम से शिक्षक का साक्षात्कार किया गया, जिसमें राज्य के 100 शिक्षकों का चयन एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान 2026 के लिए हुआ।

इस अवसर पर एफएलएन नवाजतन रिसोर्स शिक्षक परिवार छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आर. के. जलतारे, उप संचालक लोक शिक्षण छ.ग., आशीष चावरे, संयुक्त संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छ.ग. के अधिकारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट