गरियाबंद
राजिम, 5 अप्रैल। पिछले दिनों श्री हनुमान जी प्राकट्य उत्सव ग्रामीण अंचलों में भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
ग्राम जामगांव में हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करके मेन रोड लालाराम साहू घर के सामने धूमधाम के साथ उत्सव मनाया गया। वहीं शाम 4 बजे शोभा यात्रा के रूप में प्राचीन हनुमान मंदिर महावीर चौक से लेकर ग्राम के गली भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर आकर बूंदी एवं खीर-पूड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के जिला अध्यक्ष दशरथ सिन्हा,उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंन्हा, जिला पंचायत क्रमांक 1 के सभापति कोमल ढीढी,भगवत सिन्हा ग्राम पंचायत जामगांव सरपंच प्रतिनिधि, हीरु डहरे, जिला के प्रभारी मिजून साहू,लालाराम साहू,राधेश्याम साहू, नीलम कुमार साहू,नेमीचंद साहू, दिनेश साहू, ललिता ध्रुव,विनीत उपाध्याय,सुखी राम दीवान,मेवालाल तारक, भुवनेश्वर ध्रुव,शिवराम सिंन्हा, नीरा साहू, फुलेश्वरी ध्रुव, कौशल्या साहू,सुखम दीवान,हेमा ध्रुव,फुलेश्वरी ध्रुव, शांति दीवान, सरस्वती दीवान,कुमारी बाई साहू, जमुना दीवान,ओम प्रकाश ध्रुव,गनेंद्र साहू सहित धर्म प्रेमी सनातनी धर्म के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


