गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 5 अप्रैल। समीपस्थ ग्राम हसदा तथा पटेवा में चल रहे रामायण प्रतियोगिता आयोजन में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू शामिल होकर सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं दिए है।
श्री साहू ने कहा भगवान श्रीराम चंद्र जी से प्राथना करता हूँ कि आप सब के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखे,हम सब भगवान श्रीराम चंद्र जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कहते है कथा अनंत हरि कथा अनंता भगवान के कथा अनंत है अथाह है भगवान श्रीराम चंद्र जी त्याग की मूर्ति है उन्होंने अपने माता कैकई के आदेश पर राज गद्दी को छोड़ कर 14 साल बनवास जंगल झाड़ी में काट कर अपना जीवन बिताया,हम सब भी अपने माता-पिता के आज्ञा के अनुरूप कार्य करे मंै आयोजक समिति सहित सभी दान-दाताओं का आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया और इस पुनीत कार्य में मुझे भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में चंद्रहास साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर, गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण,सविता ताराचंद साहू जनपद सदस्य,भूपेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य,शशि प्रकाश साहू सरपंच, राधा बाई साहू उपसरपंच, बिसौहा साहू,गोवर्धन साहू,कुलदीप सेन,देवदत्त सेन, लोकेश साहू,चंद्रहास साहू,पुसऊ साहू,कमल साहू,राजू पाल पूर्व सरपंच, धन्नू पाल सेक्टर प्रभारी,कोमल साहू,यतिन साहू,हरिश्चंद पाल उप सरपंच, मुकेश साहू,देवनाथ साहू,ललक साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।


