गरियाबंद
गरियाबंद, 4 अप्रैल। गरियाबंद जिले के उपसंचालक पदमनी हरदेल ने गरियाबंद ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिवों का समीक्षा बैठक ली, सचिवों को चेतावनी देते हुये सभी अप्रारंभ आवास को एक सप्ताह मे प्रारंभ करने एवं प्रत्येक सप्ताह प्रति पंचायत मे कम से कम तीन 3 आवास ढलाई कराने का लक्ष्य दिये। समीक्षा बैठक मे ऐसे आवास हितग्राही जिन्हें लंबे समय से राशि जारी होने पर भी आवास मे प्रगति नही लाने लावें एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को नोटिस देकर जनपद एवं एस.डी.एम. आफिस मे पेशी बुलाकर शाशन द्वारा प्रदाय की गयी राशि का दुरुपयोग करने की स्थिति मे वसूल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गरियबांद ब्लाक मे वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 25-26 कुल 6172 आवास स्वीकृत किये गये है। जिसमे से अभी मात्र 3112 आवास का ढलाई पूर्ण किया गया है, स्वीकृत आवास की तुलना मे पूर्णता का प्रतिशत 58.52 फीसदी ही हो पायी है। सभी आवासों को तय समय सीमा मे पूर्ण किये जाने का निर्देशित किये गये। एवं प्रति सप्ताह कम से कम 3 आवास ढलाई करने निर्देशित किये गये है।
समीक्षा बैठक के दौरान विगत सप्ताह मे एक भी आवास का ढलाई पूर्ण नही कराने वाले ग्राम पंचायत सचिवों का मार्च महीने का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की मोस्ट प्रायरटी योजना है। यदि तय समय सीमा मे सभी स्वीकृत आवास पूर्ण किये जाते हैं तो आवास 2.0 में किये गये शेष पात्र हितग्राहियों को भी इनका लाभ मिल सकेगा। जनपद पंचायत की इस समीक्षा बैठक मे जनपद सी.ई.ओ. अधिकारी कर्मचारी सहित 62 पंचायत के सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहे।


