गरियाबंद

भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान
04-Apr-2026 6:21 PM
भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी नवापारा मण्डल में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के प्रशिक्षण वर्ग नवापारा नगर के नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से शामिल हुएं।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज द्वारा ध्वजारोहण कर प्रारंभ किया साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण की उपादेवता एवं भाजपा की इतिहास एवं विकास पर अपनी बात रखा। प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने किया। द्वितीय सत्र संचित तिवारी जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण, तृतीय सत्र अवधेश जैन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी,चतुर्थ सत्र अंजय शुक्ला औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष,पंचम सत्र राजेश साहू भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ने लिया।

सत्र के दौरान परदेशी राम साहू,संजय साहू,भूपेंद्र सोनी,किशोर देवांगन, मुकेश ढीढी, मनीष चौधरी, धीरज साहू, मनीष देवांगन, सौरभ जैन, देवेंद्र सेन, चेतन साहू, अकरम रिजवी, सोहेंद्र साहू,संजीव टिंकू सोनी, रेशमजीत सिंह हुंदल, नत्थूराम साहू, प्रेम साधवानी,मुकुंद मेश्राम, अंकित मेघवानी, सहदेव कंसारी, राजूरजक, धनमती साहू सहित भाजपा मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट