गरियाबंद

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि - बजाज
04-Apr-2026 6:19 PM
भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि - बजाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 4 अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुये कहा कि दुनिया तृतीय विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी है । अमेरिका ईरान युद्ध से दुनिया भर में उथल पुथल मचा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति के चलते भारत में पूरी तरह शांति है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसे समय में सरकार को सहयोग करने के बजाय देश को बदनाम करने पर लगे है। जबकि भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कर चलती है । श्री बजाज ने कहा कि जनसंघ की स्थापना 1951 से लेकर अब तक की यात्रा में भाजपा ने कभी राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी । उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपातकाल का स्मरण दिलाते हुये कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाकर हमारे शीर्ष नेताओं को रातों रात नजरबंद कर दिया था। उस दौरान जनता के मौलिक अधिकार छिन लिये गये तथा प्रेस सेंसरशीप लगा कर प्रेस की आजादी छिन ली गई, इसके बावजूद हमारे नेता विचलित नहीं हुये।


अन्य पोस्ट