गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 4 अप्रैल। नवापारा नगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए विधायक इंद्रकुमार साहू,नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू,नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने सभापति,पार्षद एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।
नगर के वार्ड क्रमांक 1,2,6, 12,13,15,16 एवं 19 में अलग अलग निर्माण कार्य हेतु कुल 89 लाख 20 हजार के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार ने कहा कि नवापारा शहर के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रमुखता से प्रयासरत है। शहर में बुनियादी सुविधाओं के अतिरिक्त लोगों के सुझाव के अनुरूप विकास के कार्य किए जा रहे है। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति सचिन सचदेव,रवि साहू,सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी,निर्मला-धीरज साहू,पार्षद राम रतन निषाद, लोकेश्वरी साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, जीना निषाद,भरत सोनकर, तरुण कंसारी, दीपाली राजपूत,महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू, मुकेश निषाद,अंकित मेघवानी, प्रेमलाल साहू,दिनेश यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा उपस्थित रहे।