गरियाबंद

सीएचसी में विशेष स्वास्थ्य शिविर
02-Apr-2026 5:48 PM
सीएचसी में विशेष स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 2 अप्रैल। उच्च कार्यालय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में 1 अप्रैल को प्रोजेक्ट रक्षा के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निरंतर चला।

शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग (मैमोग्राफी), गर्भाशय कैंसर की जांच (पैप स्मियर टेस्ट) तथा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जांच नि:शुल्क की  गई।

 स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू,जीवनदीप समिति के सदस्य संजय साहू,डॉ.लीलाराम साहू,पद्मिनी सोनी सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र साहू ने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक महिलाओं को शिविर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के इस शिविर में 24 लोगों की जाच की गई। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान से बचाव संभव है और जागरूकता ही सर्वोत्तम उपाय है।


अन्य पोस्ट