गरियाबंद

सशिउमा विद्यालय राजिम में वार्षिक परीक्षा के नतीजे
31-Mar-2026 7:43 PM
 सशिउमा विद्यालय राजिम में वार्षिक परीक्षा के नतीजे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 31 मार्च। श्री कुलेश्वरनाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राजिम में 30 मार्च सोमवार को शिक्षण सत्र 2025-2026 के कक्षा नवम और एकादश के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघोबा महाडिक,विशिष्ट अतिथि अजय साहू,गोविंद चौधरी प्राचार्य स. शि. उ. मा. राजिम एवं नामदास लहरे के द्वारा सरस्वती माता,भारत माता, ओम के छायाचित्र पर पूजन और माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात मुख्य अतिथियों के उद्बोधन और आशीर्वाचन में अजय साहू ने भैय्या बहनों को वार्षिक परीक्षा के परिणाम पर बधाई देते हुए कहा की अगर कभी असफल हुए तो हार नहीं माननी चाहिये, हर बार नई शुरुवात करनी चाहिए।

राघोबा महाडिक ने भी भैय्या-बहनों को आशीर्वाद देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि अगर अंक कम प्राप्त हुए हो तो उदास न रहे जीवन में कई परीकक्षाएं आती हैं कभी कुछ ज्यादा कभी कुछ कम प्राप्त हो तो उसे स्वीकार करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। साल भर प्रतिदिन विद्यालय आने वाले भैय्या बहनों को जिनकी उपस्थिति 100 फीसदी रही उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही नवम और एकादश में प्रथम,द्वितीय और तृतीय आने वाले भैय्या बहनों को भी प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा नवम में बहन नेहा साहू 600 में से 548 अंक 96 प्रतिशत प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की, युगराज साहू और यशी साहू दोनों ने 573 अंक प्राप्त कर 95.50 प्रतिशत के साथ  संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा टुमेश्वरी साहू 572 अंकों 95.33 प्रतिशत के साथ नवम में तीसरे स्थान पर रही 7 इसी प्रकार एकादश में प्रियांशु शर्मा 500 में से 475 अंक 95.02त्न प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किये, नेहा साहू 464 अंक 92.8त्न के साथ द्वितीय स्थान और मानसी सोनकर 445 अंक 89.08त्न के  साथ तीसरे स्थान पर। विद्यालय के प्राचार्य गोविन्द चौधरी ने सभी भैय्या बहनों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष भर जितने भी भैया बहन अनुशासन में रहे उनका परीक्षा परिणाम रूप सबसे बेहतर है। जीवन में सफलता प्राप्त करने का एक ही मूल मंत्र है कि हम हमेशा अनुशासित रहे,प्रतिदिन विद्यालय आये,अपने गुरुजनों की बात माने तथा अपने अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग रहे।

 भैया बहनों के इस सफलता पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रोशन शुक्ला, हेमंत महाडिक,अनिल साहू, उत्तम साहू,रविरंजन तारक,रोशन साहू,गजलाल निषाद,दीपक साहू,अनिता जाधव,वेद किरण देशमुख एवं सभी आचार्य दीदियों ने  सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।


अन्य पोस्ट