गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 30 मार्च। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल अग्रवाल को जिला संयोजक,मंदिर हसौद क्षेत्र की अधिवक्ता शीतला बैस और आरंग क्षेत्र के अधिवक्ता कौशल सोनकर को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
श्री अग्रवाल इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी अभनपुर मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा राजनीतिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहतें हैं। वे छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज राजिम अभनपुर इकाई के अध्यक्ष, तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ अभनपुर के अध्यक्ष और जनपद पंचायत अभनपुर में सांसद प्रतिनिधि के तौर पर भी सेवायें दे रहे हैं। पार्टी संगठन में अनुशासित कार्यपद्धति के साथ मुखर और बेबाक व्यक्ति के रुप में उनकी पहचान बनी हुई है। उक्त नियुक्ति के लिए नवनियुक्त जिला संयोजक अनिल अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इन्द्र कुमार साहू, वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश पांडे, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के प्रति आभार प्रकट किया गया है। इस नियुक्ति पर प्रदीप शर्मा, प्रवीण बजाज, विवेक तिवारी, शंकरलाल चंद्राकर, संचित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व्यास नारायण साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस साहू, अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, सूरज साहू, गौरव शर्मा, रोहित कुर्रे, हेमंत तारक, पूर्व पार्षद राजा राय, संदीप बैस, चेतना गुप्ता, एबीवीपी के विभाग संयोजक राधेश्याम साहू, अपूर्व चौबे, मुकुंद मेश्राम नवापारा, खोरपा महामंत्री अनिल साहू, माधो मिरी, लौटन गिलहरे, वरुण राठी, झड़ी राम पटेल, वीरेन्द्र साहू, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, फिरोज सेन, रानू शर्मा, समीर यदु, दिनेश धीवर, नवापारा महामंत्री गुलशन साहू, पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू मानिकचौरी द्वारा बधाई दी गई है।