गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 30 मार्च। सनातन के प्राण, नाम और धाम भगवान श्रीराम लला का अवतरण दिवस राम नवमी, गांधी चौक उत्सव समिति ने बड़े भक्ति भाव से धूमधाम से मनाया।
इस आयोजन में पूरे मोहल्ले की सहभागिता रही, दो दिन पहले ही इसकी सभी पूर्व तैयारियां कर ली गई थी, गांधी चौक में पांडाल लगाकर अयोध्या धाम में विराजित श्रीराम लला की चित्रमय झांकी सजाई गई थी, तोरण, ध्वजा और दीपक जलाकर सभी भक्तजनों ने राम लला का पूजन किया, सूजी का हलवा, पेड़ा, फल का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी है, श्री राम जन्म के बधाई के भजनों के बीच उनकी आरती उतारी गई,पूजन विधान पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने संपन्न कराया, जिसमें ओमप्रकाश शर्मा, नरेश अग्रवाल,जयकांत भाई बाबरिया, दिनेश सांखला, सतीश बंजारे,आनंद गोलछा,लक्की,विक्की चौधरी, शांति झावक,बंटी तंबोली, विनोद मुकेश रायसोनी,प्रतीक धर्म, अजीत,मिक्की चौधरी,दीपक पवार, पूनम बंजारे,कल्लू मुकेश शर्मा, दिनेश अग्रवाल, शुभम सांखला, मोहन गोविंद अगवाल,अशोक गोलछा,सुनील बोथरा,परमेश्वर सोनी, गुलाम भाई सहित अनेक लोग उपस्थित थे। भजनों के बीच सभी कार्यकर्ता बंधु आने जाने वालों को प्रसाद वितरित करते रहे,भरी दोपहरी में प्रसाद पाकर सभी के चेहरे तृप्ति और प्रसन्नता के भाव से खिल उठे थे, इस राम जन्मोत्सव में शामिल होकर सभी अपने जीवन की धन्यता का अनुभव कर रहे थे, उत्सव समापन के बेला में सभी ने समवेत स्वरों में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम से प्रार्थना की कि विश्व में शान्ति हो, धरती माता को युद्ध की विभीषिका से मुक्ति मिले।