गरियाबंद

भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
29-Mar-2026 8:29 PM
भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 29 मार्च। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत हल्दीभाटा पंचायत में रविवार को मन की बात के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक परिस्थितियों, युवाओं की भूमिका और राष्ट्रीय एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

हल्दीभाटा पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा मोहन सिंह कुशवाह, तुलसी राठौर, मोहित द्विवेदी, दिनेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट