गरियाबंद

कर्मा माता शोभायात्रा व मूर्ति का अनावरण
29-Mar-2026 5:18 PM
कर्मा माता शोभायात्रा व मूर्ति का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 29 मार्च। ग्रामीण साहू समाज ग्राम सोनेसिली के तत्वाधान में भव्य कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण साहू समाज द्वारा पूरे गांव में कर्मा माता के भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात माता कर्मा की मूर्ति स्थापना किया गया।

इसी कड़ी में साहू समाज पिपरौद परिक्षेत्र द्वारा निकाली गई कर्मा रथ का सोनेसिली आगमन पर ग्रामीण साहू समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष हीराराम साहू, उपाध्यक्ष मोहन साहू,सचिव लाकेश साहू,संरक्षक ताराचंद साहू,मुकेश साहू,अजय साहू,कमलेश साहू, किशन साहू,घनश्याम साहू,महिला प्रकोष्ठ से लीलाबाई साहू,सोहद्रा साहू,रूखमनी साहू,समाज सेवक तेजराम साहू एवं समस्त ग्रामीण साहू समाज के लोग उपस्थित रहे एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को महाराज चंदन पूरी गोस्वामी ने विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न कराया।


अन्य पोस्ट