गरियाबंद

टीकमचंद सेन बने गरियाबंद के भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक
28-Mar-2026 3:55 PM
टीकमचंद सेन बने गरियाबंद  के भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 28 मार्च। भाजपा जिला गरियाबंद के संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर टीकमचंद सेन दिवाकर की नियुक्ति की गई है। उनके चयन से पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

टीकमचंद सेन लोककला, लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। वे एक सक्रिय कवि एवं साहित्यकार भी हैं। उनके संयोजक बनने से जिले में लोक कला एवं लोक साहित्य को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रमुख रूप से राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष

उपाध्याय,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू तथा वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सेन,संतोष सोनकर,नूतन साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

 


अन्य पोस्ट