गरियाबंद

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में छूट का फैसला स्वागतयोग्य- योगिता सिन्हा
28-Mar-2026 3:54 PM
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में छूट का फैसला  स्वागतयोग्य- योगिता सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 मार्च। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा ने पेट्रोल एवं डीजल के उत्पाद शुल्क में 10 प्रतिशत की कमी के निर्णय का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जब खाड़ी देश ईरान एवं इजरायल, अमेरिका में युद्ध चल रहे है। विश्व के अन्य देशों में पेट्रोल एवं डीजल के दाम 30-50 फीसदी तक बढ़ चुके है। ऐसे समय में डीजल एवं पेट्रोल के उत्पादन शुल्क में छूट देकर मूल्य को स्थिर रखने का मोदी सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले का व्यापक असर समूचे देश में होगा। पेट्रोलियम उत्पाद पर उत्पादन शुल्क में कमी से आवागमन एवं व्यापार प्रभावित नहीं होगा। सामान के दाम नहीं बढ़ेंगे। जिससे आम आदमी पर आर्थिक भार नहीं बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी रहेगी। खाड़ी देश में युद्ध से विश्व में संकट बढ़ा है। केंद्र सरकार का संकटमोचन फैसले से आवागमन एवं अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।


अन्य पोस्ट