गरियाबंद

महंत डॉ.लीलाधर बने साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
28-Mar-2026 3:53 PM
महंत डॉ.लीलाधर बने साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 मार्च। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने संगठन पदाधिकारियों की सहमति से महंत डॉ.लीलाधर दास साहू को साहू संघ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से साहू समाज के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है।

महंत डॉ. लीलाधर साहू लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में ग्रामीण इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी सक्रियता और कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वे निरंतर कार्य करते रहे हैं।

डॉ. साहू ने छत्तीसगढ़ लोक धरोहर सांस्कृतिक संस्था के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का कार्य किया है। वे 14  बार नई दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा और असम सहित देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

महंत डॉ. लीलाधर साहू को सरल, सहज, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उनकी इस नियुक्ति पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक संदीप साहू,पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना,पूर्व राज्यमंत्री दीपक ताराचंद साहू, पद्मश्री आर.एस. बारले, पद्मश्री भारती बंधु, सतीश साहू, नटवर ताम्रकार सहित कई जनप्रतिनिधियों, लोक कलाकारों, जिला साहू संघ के अध्यक्षों, तहसील एवं परिक्षेत्र इकाइयों के पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट