गरियाबंद

सीआरपीएफ 65वीं बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को मिली राहत
27-Mar-2026 4:22 PM
सीआरपीएफ 65वीं बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को मिली राहत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 27 मार्च। चौकी बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत जी/65 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट राधे श्याम सिंह के मार्गदर्शन में उप कमांडेंट सुधेन्द्र सिंह एवं सहायक कमांडेंट राजीव रतन की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान बिन्द्रानवागढ़, खमारीपारा, बोईरबेहरा, तिमनपुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को सिलाई मशीन, साड़ी, मच्छरदानी तथा स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, ड्राइंग बॉक्स और चप्पलें वितरित की गईं।

उप कमांडेंट सुधेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों की सहायता करना, गांव के विकास में योगदान देना तथा युवाओं को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक संवाद और सहयोग के जरिए क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में निरीक्षक डी.पी. चतुर्वेदी, दलजीत सिंह, उप निरीक्षक भुवनेश्वरी नरेटी (चौकी प्रभारी), सरपंच शश्या ठाकुर, सीआरपीएफ के जवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट