गरियाबंद

विवि की प्रावीण्य सूची में भूकांक्षी साहू ने बनाई जगह
25-Mar-2026 3:08 PM
विवि की प्रावीण्य सूची में भूकांक्षी साहू ने बनाई जगह

 नवापारा राजिम, 25 मार्च। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा सत्र 2024 -2025 का प्रावीण्य सूची (टॉप-टेन)जारी किया गया। जिसमें कु.भूकांक्षी साहू ग्राम परस_ी विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी वर्तमान निवास शिक्षक कॉलोनी गोबरा नवापारा ने स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित की है।  कु.भूकांक्षी साहू शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है। भूकांक्षी कक्षा 12वीं तक सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा राजिम,बी.एस.सी. गणित डिग्री गर्ल्स महाविद्यालय रायपुर तथा एम.एस.सी.रसायन शास्त्र की शिक्षा पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से प्राप्त की है। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनी।  इस सफलता का श्रेय पिता कोमल सिंह साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी माता तामेश्वरी साहू बहन गणिता, रागिनी,डॉ रेशकुमार साहू जीजा, दुपांशु साहू भाई एवं समस्त शिक्षक गण तथा बड़ों को जाता है।


अन्य पोस्ट