गरियाबंद

मोखेतरा में कर्मा माता जयंती व भूमिपूजन
25-Mar-2026 3:07 PM
मोखेतरा में कर्मा माता जयंती व भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 25 मार्च। पिछले दिनों कर्मा माता जयंती के अवसर पर ग्राम मोखेतरा परिक्षेत्र तामासिवनी में कर्मा माता मंदिर का भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि यशवंत साहू सदस्य जिला पंचायत रायपुर, प्रमुख अतिथि ब्रह्मानंद साहू जी सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,अध्यक्षता बलदाऊ साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष रहे।

पूरे परिक्षेत्र के सभी ग्रामों से होते हुए कर्मा रथ का मोखेतरा में आगमन हुआ इसके उपलक्ष्य में माता बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। साहू समाज ग्राम मोखेतरा  एवं दानदाताओं के सहयोग से भव्य कर्मा मंदिर के निर्माण के लिए अतिथियों व ग्राम के स्वजातीय बंधुओं द्वारा भूमि पूजन किया गया। परीक्षेत्र साहू समाज के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु 21000 परीक्षेत्र अध्यक्ष बलदाऊ साहू के द्वारा 5000 यशवंत साहू जिला पंचायत सदस्य के द्वारा 2100 दान देने की घोषणा की गई। समाजसेवी एवं सभापति जनपद पंचायत अभनपुर ब्रह्मानंद साहू ने कर्मा माता की महिमा का बखान किया और कहा कि जो कुछ हमें मिला है समाज की बदौलत है समाज जो भी आदेश करेगा सहयोग के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम साहू जी उपाध्यक्ष परीक्षेत्र साहू समाज,  प्रमिला साहू महिला उपाध्यक्ष, देखराम सचिव,अमित साहू संगठन सचिव, येगेश्वरी साहू महिला संगठन सचिव,डॉ बलराम साहू कोषाध्यक्ष,चिम्मन साहू अंकेक्षक,उपेंद्र देशलहरे सरपंच ,किरण साहू उप सरपंच, डिगेश्वर साहू पूर्व सरपंच,ग्रामीण पदाधिकारी गण अध्यक्ष पूसऊ राम साहू,उपाध्यक्ष हीरालाल साहू, कोषाध्यक्ष बृजलाल साहू,सचिव मिथलेश साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र साहू, महिला अध्यक्ष प्रभावती साहू उपस्थित रहे । भूमिपूजन का कार्यक्रम गायत्री परिवार से पूसऊ राम साहू के द्वारा मंत्रोच्चार  कर किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सभी स्वजातिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट