गरियाबंद

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने प्रेम साधवानी
23-Mar-2026 4:14 PM
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने प्रेम साधवानी

नवापारा राजिम, 23 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला संयोजक-सहसंयोजक की घोषणा की गई है। जिसमें नवापारा निवासी प्रेम साधवानी को रायपुर ग्रामीण जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक बनाएं गए।

नव नियुक्त जिला संयोजक प्रेम साधवानी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,पूर्व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,जिला महामंत्री संतोष शुक्ला आदि शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

 

  श्री साधवानी के नियुक्ति पर नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,नपाध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष विजय गोयल, अनिल जगवानी, अशोक नागवानी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, टिंकू  सोनी, सिंटू जैन, राजू रजक, अंकित मेघवानी, पार्षद गण सचिन सचदेव, धीरज साहू, सहदेव कंसारी,नम्मु ध्रुव, रवि साहू, अनुज राजपूत, गोलू यादव, प्रतीक शर्मा, अप्पू सोनकर,चिंटू तराने,योगिता सिंन्हा, साधना सौरज,डॉ राजेंद्र गदिया सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट