गरियाबंद
राजिम, 22 मार्च। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे,सौहार्द और मानवीय संवेदनाओं की सुंदर मिसाल देखने को मिली। जब नगर के व्यवसायी गुलाम खोखर ईद के मौके पर सेवई और मिठाइयाँ लेकर अपने मित्र एवं राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के निवास पहुँचे।इस अवसर पर दोनों के बीच पुराने संघर्ष के दिनों की स्मृतियाँ ताज़ा हुईं। बताया गया कि गुलाम खोखर हमेशा से सार्वजनिक कार्यक्रमों में निस्वार्थ भाव से आर्थिक एवं मानसिक सहयोग प्रदान करते है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे सहयोगी का ईद जैसे पावन पर्व पर घर आना भावुक कर देने वाला क्षण रहा। मेज़बान राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू,संगठन मंत्री अमृत साहू,मोहित साहू,तरुण साहू, राजू साहू,विष्णु साहू द्वारा पूरे आत्मीयता और अपनत्व के साथ श्री खोखर का स्वागत किया तथा गले लगाकर ईद की हार्दिक बधाई दी गई। इस अवसर पर ईद के संदेश—प्रेम,एकता,शांति और भाईचारे-को व्यवहार में उतारते हुए आपसी सौहार्द का परिचय दिया गया। अंत में छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य,सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की गई तथा ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ दी गई।