गरियाबंद

धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल जयंती
21-Mar-2026 4:22 PM
धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल जयंती

मैनपुर, 21 मार्च। तहसील मुख्यालय मैनपुर में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पर्व सिंधी समुदाय के नववर्ष ‘चेटीचंड’ के रूप में मनाया जाता है।

समाज के सदस्यों के अनुसार, यह दिन भगवान झूलेलाल के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें सिंधी समाज का संरक्षक संत माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही सिंधी लोक संगीत, भजन और नृत्य के माध्यम से श्रद्धा व्यक्त की गई तथा ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर नितिन सचदेव, दिनेश सचदेव, सुशील सचदेव, पूजा सचदेव, हिमांशी, हितेश, हर्ष, नव्या और भवानी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट