गरियाबंद

आदर्श विवाह व कर्मा जयंती में विधायक हुए शामिल
21-Mar-2026 3:12 PM
आदर्श विवाह व कर्मा जयंती में विधायक हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 21 मार्च। संत माता कर्मा जयंती पापमोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर ग्राम पोड़ में पिछले दिनों आदर्श विवाह परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण (नवागांव) एवं ग्राम साहू समाज पोड़ के तत्वाधान में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम मंदिर में कर्मा माता मूर्ति को स्नान करा कर नए वस्त्र से श्रृंगार कर समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना यज्ञ हवन किया गया।फिर खिचड़ी का भोग लगाया गया एवं प्रसादी वितरण किया गया इसके बाद समाज के सैकड़ों महिलाएं सर पर कलश लेकर कर्मा रथ के साथ शोभा यात्रा पर निकले। साथ ही दो जोड़ा वर वधु को भी राउत नाचा एवं डीजे के धुन में नाचते गाते गली भ्रमण कराया गया। लोग अपने-अपने घर के सामने कर्मा माता की आरती उतार कर श्रीफल भेंट कर पूजा किए।

तत्पश्चात वर वधु को विवाह मंडप पर सादर आमंत्रित कर पंडित द्वारा पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया शादी की खास बात यह रही की गोधूलि बेला में पानी ग्रहण किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विवाह स्थल पर जुटे रहे और सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर परीक्षेत्र साहू समाज चंपारण नवागांव के पदाधिकारियों  द्वारा पचहर बर्तन,पलंग,गद्दा तकिया, ड्रेसिंग टेबल आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया साथ ही तहसील एवं ग्राम साहू समाज के अनेक लोगों ने उपहार प्रदान किये और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उद्बोधन का कार्यक्रम चालू हुआ इसी क्रम में अतिथियों का तिलक व फूलमाला बुके द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि मां कर्मा,माता राजिम एवं दानवीर भामाशाह हमारे तेली कुल के गौरव है जिन्होंने अपने कर्मों से तेली कुल का मान बढ़ाया जिनके नाम से राजिम पड़ा। कर्मा माता के हाथों की बना हुआ खिचड़ी खाने श्री जगन्नाथ भगवान स्वयं चलकर आए। महाराणा प्रताप जब युद्ध में सब कुछ गवा बैठे थे ऐसे समय में दानवीर भामाशाह अपना सब कुछ समर्पित कर देश की रक्षा में अपना अहम योगदान दिया। आदर्श विवाह भी हमारे समाज के बुजुर्गों द्वारा आज से 50 वर्ष पूर्व बागबाहरा ब्लॉक के मुनगाशेर गांव से शुरुआत किया ताकि शादी में कर्ज, फिजूल खर्ची, व बाहरी आडंबर से बचे रहे।

आज सरकार भी हर वर्ष हजारों जोड़ों का विवाह महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से करवाता है। बेटियों के सम्मान में हमारी सरकार अप्रैल माह से बेटियों के जन्म होते ही एक फिक्स राशि जमा करने जा रही है जो 18 वर्ष की उम्र में डेढ़ लाख की एक मुश्त राशि मिलेगी। दोनों जोड़ों को एक साथ हजारों लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है जो घर में संभव नहीं है। दोनों जोड़ों को उपहार स्वरूप मंच से पांच पांच हजार देने की घोषणा विधायक श्री साहू द्वारा किया गया। प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू  ने कहा कि माता कर्मा, माता राजीम तेली कुल के आराध्य देवी हैं नारी शक्ति आदिकाल से पूजनीय वंदनीय है। ग्राम पोड़ के लोगों की शिक्षा के प्रति शुरू से ही गहरा लगाव रहा है। एक समय जब राजधानी भोपाल तक जाकर यहां के बड़े बुजुर्गों ने हाई स्कूल स्वीकृत कराकर लाए थे यह गांव हमारे परिवार व घर जैसा है। इससे पहले भी ब्रह्मानंद साहू के संयोजन में बड़े-बड़े कार्यक्रम हुए थे,जिससे इस गांव का नाम प्रदेश स्तर तक गया है ऐसे आयोजन कर्ताओं को मैं बधाई देता हूं। वहीं ब्रह्मानंद साहू ने समाज की ओर से मांग पत्र पढक़र विधायक को दिया गया, जिसमें साहू समाज भवन में किचन शेड हेतु 3 लाख रुपए देने की घोषणा विधायक द्वारा किया गया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र बंजारे को कर्मा मंदिर के सामने नाली,पेवर ब्लॉक,कंकृटीकरण के लिए 2 लाख के लिए मांग पत्र सोपा गया जिसे देने की घोषणा उनके द्वारा किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष द्वारका साहू के द्वारा समाज के 10वीं 12वीं में 75 परसेंट से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों को एक-एक हजार राशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ओम कुमारी साहू अध्यक्ष नगर पालिका गोबरा नवापारा,जितेंद्र बंजार प्रतिनिधि जनपद पंचायत अध्यक्ष अभनपुर ,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा परदेसी राम साहू,तुलेश कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर, गेंदलाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण नवागांव, रामकुमार हिरवानी जी, कमला देवी साहू,भुवन साहू,  निर्मला साहू, मनीष कुमार साहू, पुष्पा साहू,कुंती साहू,तूकेश कुमार साहू, धनमती साहू, गीता साहू सहित परीक्षेत्र के सभी ग्रामों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

 बीच-बीच में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का उत्साह वर्धन करते रहे। ग्राम परसदा निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी साहू ने मंच संचालन किया। ग्रामीण पदाधिकारी गण में अध्यक्ष द्वारका साहू, उपाध्यक्ष मुकेश साहू,संगठन सचिव नरसिंह साहू,सचिव राकेश साहू,कोषाध्यक्ष गीताराम साहू, संरक्षक गोपालशंकर साहू,चानुक राम साहू,लोमश साहू,मोहन साहू, बिसहत साहू,धनीराम साहू,अवध साहू,धनेश साहू,उपाध्यक्ष महिला पुष्पा साहू, महिला संगठन सचिव बिंदा साहू,समाज सेवक गणपत साहू , मनहरण साहू सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं पार प्रमुख का योगदान सराहनीय रहा। समाज के सभी लोग एक दिन अपने-अपने काम धंधा को बंद करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक जुटता का परिचय दिया।


अन्य पोस्ट