गरियाबंद

काव्या का नवोदय में चयन
21-Mar-2026 3:11 PM
काव्या का नवोदय में चयन

सरपंच ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 21 मार्च। पिछले दिनों शास. प्राथ.शाला ग्राम मानिकचौरी में कु. काव्या ध्रुव पिता संतोष ध्रुव का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 वी हेतु चयनित होने पर सरपंच हेमलता साहू,पूर्व सरपंच बुध्देश्वर साहू द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा कराया गया, और साथ ही ससम्मान कॉपी पेन और पुस्तक भेट किया गया।

इस  शुभ अवसर पर उनके माता-पिता, संकुल प्राचार्य श्री साव सर, शास. प्राथ. शाला टोकरो एच एम खेमराज ध्रुव ,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सविता भारती, भावना साहू सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

उक्त छात्रा के नवोदय में चयन होने पर समस्त ग्रामवासियों में खुशी का माहोल है।

ज्ञात हो सत्र 2023- 24 मे भी 1 छात्रा की इस स्कूल से नवोदय के लिए चयन हुआ था। इस तरह से ग्राम के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम  रौशन हो रहा है।


अन्य पोस्ट