गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 21 मार्च। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में झूलेलाल मंदिर के सामने बहुप्रतीक्षित सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति सचिन सचदेव,नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा सिंधी समाज के अध्यक्ष सुंदर पंजवानी,पार्षद निर्मला धीरज साहू,पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव, समाज के वरिष्ठ सदस्य नंद लाल सायरानी,पप्पू नागवानी, अमरजीत आयलसिंघानी एवं गोविंद राजपाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस सडक़ के निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। लंबे समय से सडक़ निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। वार्ड वासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।