गरियाबंद

शांति समिति की बैठक
20-Mar-2026 4:07 PM
शांति समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 20 मार्च।  गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्यौहारों जैसे ईद उल फितर, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए स्थानीय नागरिकों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मैनपुर सरपंच हनीता नायक ने की, वहीं संचालन थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने किया।  बैठक में बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए  थाना प्रभारी हुर्रा ने कहा कि आगामी रामनवमी,  नवरात्रि  एवं ईद के त्योहार को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण के  साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 बैठक में प्रमुख  मंडल अध्यक्ष संतोष यादव सरपंच हनीता नायक जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा मोहन सिंह कुशवाह  पिलेशवर  साहू   पत्रकार हसन खान हनीफ मेमन  जाकिर रिजवी  नारद पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट