गरियाबंद

प्रदेश कार्यसमिति में गरियाबंद के चार नेताओं को जिम्मेदारी
19-Mar-2026 3:35 PM
प्रदेश कार्यसमिति में गरियाबंद  के चार नेताओं को जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है, जिसमें गरियाबंद जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस घोषणा के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

घोषित सूची के अनुसार,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं डमरुधर पुजारी को प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  श्वेता शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

इन सभी नेताओं का संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव, कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। इस नियुक्ति से गरियाबंद जिले का प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा कार्यों में भी गति आएगी।

 जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त नेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट