गरियाबंद

राजिम में श्रमिक सम्मेलन, 8 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिली सहायता
18-Mar-2026 3:06 PM
राजिम में श्रमिक सम्मेलन, 8 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिली सहायता

गरियाबंद, 18 मार्च। राजिम में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान कुल 8,079 श्रमिकों को 2 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई।

 मिनीमाता महतारी जतन योजना में 309 श्रमिकों को लाभ मिला, जबकि श्रमिक औजार योजना के तहत 88 लोगों को सहायता दी गई। वहीं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा 7,437 श्रमिकों को छात्रवृत्ति दी गई। इसके अलावा नोनी बाबू मेधावी शिक्षा, नोनी सशक्तिकरण और श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत भी कई श्रमिकों को लाभ मिला। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


अन्य पोस्ट