गरियाबंद
नवापारा राजिम, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का आज जन्म दिवस अवसर पर नवापारा शहर आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री ठाकुर का बस स्टैंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू,भाजपा नवापारा मंडल महामंत्री चेतन साहू,मनीष देवांगन, सांसद प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्विज राम साहू,किशन साहू,धीरज साहू,धनमती साहू,साधना सौरज, कैलाश तिवारी,अकरम रिजवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। स्वागत पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक,पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।