गरियाबंद

पृथ्वीम फाउंडेशन ने नगर की वरिष्ठ चिकित्सक व शिक्षाविद का किया सम्मान
09-Mar-2026 9:51 PM
पृथ्वीम फाउंडेशन ने नगर की वरिष्ठ चिकित्सक व शिक्षाविद का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 9 मार्च। विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजनैतिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 नवापारा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थान पृथ्वीम फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष योगिता सिन्हा के नेतृत्व में नवापारा नगर की वरिष्ठ महिला रोग चिकित्सक डॉ एम कौर एवं शिक्षाविद गुरदीप गिल का सम्मान किया गया। पृथ्वीम फाउंडेशन की सदस्यों ने डॉ. एम कौर एवं गुरदीप गिल को पौधा एवं फल भेंट कर समाज में उनके द्वारा किए सेवा कार्यों की सराहना करते हुवे उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। उक्त अवसर पर पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि डॉ. एम कौर विगत 55 वर्षों से भी अधिक समय से अंचल के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उनके द्वारा 5000 से अधिक महिलाओं की सफल प्रसव डिलीवरी कराई जा चुकी है। उनके द्वारा किफायती दरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है। 

नवापारा नगर एवं अंचल के लोग डॉक्टर दंपत्ति डॉ. एम कौर एवं डॉ. बलजीत सिंह को भगवान मानते है। उनके सेवा भाव एवं अंचल में उनके स्वास्थ्य सेवा को सम्मानित करते हुवे पृथ्वीम फाउंडर्मेशन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वही नवापारा नगर की शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य गिल मैडम के सम्मान में योगिता सिन्हा ने कहा कि मैडम गिल विगत 40 वर्षों से भी अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा प्रदान की है। उच्च शिक्षित गुरदीप  गिल अंग्रेजी विषय की विशेषज्ञ है। उनके पढ़ाए छात्र देश विदेश में उच्च पदों पर आसीन है। पृथ्वीम फाउंडेशन का सौभाग्य है कि विश्व महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सम्मान कार्यक्रम में पृथ्वीम फाउंडेशन एवं स्टेला फाउंडेशन के सदस्य पूजा सायरानी, रेखा बंजारी, हर्षा कंसारी, प्रभा बांसवार उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट