गरियाबंद

भारत बना टी20 वल्र्ड कप चैंपियन, तिरंगा चौक पर जश्न
09-Mar-2026 6:21 PM
भारत बना टी20 वल्र्ड कप चैंपियन, तिरंगा चौक पर जश्न

गरियाबंद, 9 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। गरियाबंद में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सडक़ों पर उतर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड आखिरी विकेट गिरते ही जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर बड़ी संख्या में लोग इक_ा हो गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों की मेहनत और टीम वर्क के कारण देश को यह बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रन से मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।


अन्य पोस्ट