गरियाबंद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
08-Mar-2026 7:33 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।


अन्य पोस्ट