गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 8 मार्च। नवापारा परिक्षेत्र साहू समाज भवन में होली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ अध्यक्ष तुलेश साहू एवं राजिम भक्तिन माता समिति अध्यक्ष लाला राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति में स्वजाति जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और फाग की धुन पर जमकर थिरके। उक्त आयोजन परिक्षेत्र नगर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में संपन्न हुआ। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीगेश्वर साहू व उनकी टीम की कड़ी मेहनत और सक्रियता से कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम के अन्त में परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में स्वजाति बन्धु सम्मिलित होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।


