गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 मार्च। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नीति मंच के अयाज रजा ने बृजमोहन अग्रवाल को संसद की सर्वोच्च संस्था की विशेषाधिकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर नवापारा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने फटाके फोडक़र और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया जाना पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह पद न केवल सांसद अग्रवाल की राजनीतिक प्रतिबद्धता और अनुभव का सम्मान है, बल्कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास की भी जीत है। अयाज रजा ने आगे कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सदैव जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निरंतर संसद में मुखरता से आवाज उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व और सक्रियता से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिली है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इमरान इम्मू सोलंकी, अजहर रजा, अकरम रिजवी, डॉ. अब्दुल रशीद, जाकिर सुलड़ा, जिला महामंत्री अनमोल जी, दलजीत सिंह चावला, संतु कंसारी, नत्थू साहू, प्रतीक साहनी, सुमित सिन्हा, भारत सोनकर, दीपक निषाद, प्रताप जगने, पुरुषोत्तम कंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


