गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 7 मार्च। नगर में स्थित शासकीय हरिहर स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र गोबरा नवापारा में 6 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू अपने जन्मदिन पर न्योता भोजन के रूप में परिवार के साथ बच्चों संग केक काटकर फल और पौष्टिक आहार वितरित किया है।
इससे बच्चों के चेहरों में मुस्कान आई और उनका दिन यादगार बन गया और साथ ही साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल सभी को जुडऩे के लिए प्रेरित कर रही है, अपनी जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर बच्चों के साथ बैठकर उन्हें खीर, मिठाई और अतिरिक्त पौष्टिक भोजन परोस रहा है और बच्चों के बीच खुशियां बांटने का माध्यम बन गया।
इस विशेष भोज के चलते बच्चे बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच रहे है ओर भोजन की प्रतिष्ठा भी उत्साह से करते है। इस अवसर पर डॉ.साहू ने कहा कि यहां पर सभी बच्चे मेरा जन्मदिन का उत्सव स्वागत बहुत अच्छे से किया। यह पहल कुपोषण दूर करने और खुशियां बांटने का एक अच्छा तरीका है यह पहल न केवल खुशी बांटती है सामुदायिक जुड़ाव भी बढ़ती है।
न्योता भोज कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फाक़रा दानी मैडम,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तेजेंद्र साहू उनके धर्मपत्नी एवं बड़ी संख्या में स्टाफ गण,स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


