गरियाबंद

सीएससी में कर्मचारी की विदाई
06-Mar-2026 5:02 PM
सीएससी में कर्मचारी की विदाई

नवापारा राजिम, 6 मार्च। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में पदस्थ कर्मचारी एम.एस.पाल की अधिवर्षिकी आयु पूर्ण होने पर समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सी.एच.सी.के प्रभारी डॉक्टर तेजेंद्र साहू के द्वारा शाल,श्रीफल देकर के एम.एस.पाल का सम्मान किया गया, एवं उनके द्वारा विभाग के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में आयुष्मान हॉस्पिटल कुर्रा के डॉ.पुनीत गोस्वामी,संस्था के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सभी के द्वारा श्री पाल को बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।


अन्य पोस्ट