गरियाबंद
नवापारा राजिम, 6 मार्च। छत्तीसगढ़ में हाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के संदर्भ पर नपा अध्यक्ष एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ओमकुमारी-संजय साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि वरिष्ठ महिला भाजपा नेत्री,महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना अत्यंत हर्ष की बात है। भाजपा द्वारा मातृशक्ति को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाया जाना छत्तीसगढ़ के समस्त महिलाओं का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नितिन नवीन के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने एक महिला को राज्य सभा प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ के सभी महिलाओं का मान बढ़ाया है। कार्यकर्ता के प्रतिभा को पहचानकर उसे पार्टी एवं सरकार में स्थान प्रदान कर जवाबदारी देने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। इसलिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है।


